मानसूनी बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर: मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए जारी किया यलो अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को रायपुर-दुर्ग समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश हुई। औसत बारिश का आंकड़ा 36.79 MM रहा। ये इस महीने का सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग की माने तो अगले 6 दिनों तक यही स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने आज (शुक्रवार) रायगढ़, सूरजपुर और कोरिया इन तीन जिलों के साथ अन्य 30 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में 31.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बिलासपुर सबसे गर्म रहा। 1 जून से 26 जून तक प्रदेश में 112.6 MM बारिश हो चुकी है। सामान्यता जून में इस समय तक 149.6 […]



