मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो फ्लाइट का यू-टर्न, दिल्ली लौट रहा मैनचेस्टर जा रहा विमान

  दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही IndiGo की एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। एयरलाइन की फ्लाइट 6E033 इथियोपिया की सीमा के पास पहुंचने के बाद अचानक यू-टर्न लेकर वापस दिल्ली लौटने लगी, जिससे यात्रियों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के मुताबिक, दिल्ली से उड़ान भरने के बाद विमान लगभग सात घंटे तक उड़ान भर चुका था और इथियोपिया के हवाई क्षेत्र के पास पहुंच गया था। इसी दौरान विमान ने अचानक दिशा बदल ली और वापस भारत की ओर लौट आया। बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट […]