मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने ग्रामीण पर उतारा गुस्सा, युवक की धारदार हथियार से कर दी हत्या

बीजापुर। बीजापुर जिले के ग्राम एर्रापल्ली में बीती रात नक्सलियों ने फिर एक बार कायराना हरकत को अंजाम दिया। नक्सलियों ने यहाँ एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय पूनेम बुधरा, पिता जोगा, के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नक्सलियों को उस पर पुलिस मुखबिरी का शक था, इसी आशंका के चलते उसे निशाना बनाया गया।   बता दें कि घटना बीते 26 दिसंबर की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, दो अज्ञात व्यक्ति मृतक के घर में घुसे और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। […]