मेक्सिको में उथल-पुथल: ‘एल मेंचो’ की मौत के बाद हिंसा, संयुक्त राज्य अमेरिका ने जारी की एडवाइजरी

  वॉशिंगटन। मेक्सिको के कुख्यात ड्रग सरगना नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वेंटेस उर्फ ‘एल मेंचो’ की मौत के बाद देश के कई हिस्सों में हिंसा भड़क गई है। वह Jalisco New Generation Cartel (CJNG) का प्रमुख था। हालात बिगड़ते देख अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर ‘शेल्टर-इन-प्लेस’ यानी सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।   हिंसा के चलते ग्वाडलहारा और प्यूर्टो वालार्टा जैसे प्रमुख शहरों में कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। प्यूर्टो वालार्टा में टैक्सी और राइड-शेयर सेवाएं बंद रहीं, जबकि कई कारोबारियों ने एहतियातन अपने प्रतिष्ठान अस्थायी रूप से बंद कर दिए। किन राज्यों में अलर्ट अमेरिका ने खास तौर […]