मेसी के इवेंट में बवाल पर सीएम ममता ने मांगी माफी, कहा- ‘सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुई अव्यवस्था से बहुत दुखी हूं’…
कोलकाता। कोलकाता के साल्टलेक स्टेडियम में शनिवार दोपहर अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबालर लियोन मेसी के सम्मान समारोह के दौरान भारी हंगामा हुआ। मेसी को ठीक से नहीं देख पाने से गुस्साए हजारों दर्शकों ने स्टेडियम में पानी की बोतलें फेंकने शुरू कर दीं और उसके बाद ग्राउंड पर उतरकर तोड़फोड़ की। सुरक्षा कारणों से निर्धारित समय से पहले मेसी को स्टेडियम से निकालकर ले जाया गया। समारोह में शामिल होने जा रहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी बीच रास्ते से लौट गई। उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। मेसी के स्टेडियम की परिक्रमा करने के दौरान हंगामा शुरू हुआ। दर्शकों […]



