मैक्रों की भारत यात्रा: पीएम मोदी के साथ रक्षा, राफेल सौदे और वैश्विक मुद्दों पर अहम वार्ता

  दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता होगी। यह यात्रा भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।   वार्ता का सबसे बड़ा आकर्षण 114 राफेल लड़ाकू विमानों के संभावित सौदे को माना जा रहा है। ये विमान फ्रांसीसी कंपनी Dassault Aviation द्वारा निर्मित हैं। लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये के इस प्रस्ताव को रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) से मंजूरी मिल चुकी है। इस सौदे से भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ने के साथ-साथ रक्षा क्षेत्र में तकनीकी सहयोग भी मजबूत होगा। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद […]