मैत्रीबाग से आई बुरी खबर, सफ़ेद बाघिन जया की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के बाद होगा मौत का खुलासा

दुर्ग। भिलाई के मैत्रीबाग जू से बुरी खबर सामने आई। सफेद बाघों के कुनबे की महत्वपूर्ण सदस्य 10 वर्षीय सफेद बाघिन ‘जया’ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह की गश्त के दौरान जब जू प्रबंधन के कर्मचारियों ने जया को निष्क्रिय देखा, तो तत्काल इसकी सूचना वन विभाग और वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघिन की मौत की पुष्टि की। बता दें कि आज दोपहर डीएफओ की मौजूदगी में विशेषज्ञ टीम द्वारा जया का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद नियमों के तहत उसी दिन मैत्रीबाग परिसर के भीतर उसका अंतिम संस्कार भी किया गया। पेट में इंफेक्शन […]