मैनपाट में 19 करोड़ के मुआवजा वितरण में गड़बड़ी, 23 फर्जी लाभार्थी उजागर — तहसीलदार हटाई गईं
मैनपाट। छत्तीसगढ़ के हिल स्टेशन मैनपाट में बॉक्साइट खनन के लिए दिए गए 19 करोड़ रुपये के भूमि मुआवजा वितरण में बड़ी अनियमितता सामने आई है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि असली किसानों के अलावा 23 ऐसे लोगों को भी मुआवजा राशि दे दी गई, जिनका न तो संबंधित गांव में निवास था और न ही जमीन। यह मुआवजा छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (CMDC) द्वारा उरंगा और बरिमा गांवों में अधिग्रहित जमीन के बदले दिया जाना था। योजना के तहत उरंगा गांव के 220 किसानों के लिए 15 करोड़ रुपये और बरिमा गांव के 24 किसानों के लिए 4 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए थे। शिकायत मिलने पर […]



