मोदी का दो दिवसीय इस्राइल दौरा आज से : रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी पर रहेगा फोकस
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर इस्राइल पहुंच रहे हैं। यह दौरा इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आमंत्रण पर हो रहा है। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, तकनीक और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर रहेगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेता भारत–इस्राइल संबंधों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बातचीत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा एवं सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार तथा आर्थिक सहयोग जैसे अहम मुद्दे शामिल होंगे। साथ ही, क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान इस्राइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे। रक्षा सौदों पर […]



