मोहन भागवत बोले: 75 के बाद भी संघ का काम जारी, चयन योग्यता और जाति पर खुलकर बात की
मुंबई । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने मुंबई में कहा कि संघ का काम उम्र या पद पर निर्भर नहीं करता। उन्होंने स्पष्ट किया कि 75 साल की उम्र पूरी होने के बाद भी वे संघ का काम कर रहे हैं, लेकिन पद छोड़ने का फैसला संगठन करेगा। भागवत ने बताया कि आरएसएस प्रमुख का चुनाव नहीं होता। क्षेत्रीय और मंडल प्रमुख ही किसी नए संघ प्रमुख की नियुक्ति करते हैं। उनका कहना है कि योग्यता और कार्य के आधार पर ही पदाधिकारी चुनते हैं। संघ प्रमुख बनने के लिए किसी जाति या समुदाय का होना जरूरी नहीं है। भागवत ने कहा कि आरएसएस में किसी […]



