CG Weather : मौसम ने ली करवट, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बादल छाए, हल्की बारिश की संभावना

रायपुर। रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के कई जिले ऐसे भी हैं जहां सुबह घना कोहरा छाए रहता है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने के साथ-साथ तापमान में कमी आने की संभवना जताई हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास सक्रिय है। यह समुद्र तल से करीब 3.1 किमी ऊपर ऊपरी हवा के चक्रवात के रूप में बना हुआ है, जिसके साथ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में द्रोणिका भी जुड़ी हुई है। प्रदेश के कुछ इलाकों में इसी सिस्टम के चलते मौसम में बदलाव देखने […]