Accident : यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कंटेनर ने यात्रियों को कुचला, 6 की मौत
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हो गए हैं। सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कंटेनर ने बस से उतरकर खड़े यात्रियों को रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस भीषण हादसे में सोनू (औरैया), देवेश (बस्ती), अस्लम (कन्नौज), संतोष (दिल्ली) सहित छह लोगों की मौत हो गई। दो अन्य यात्रियों की शिनाख्त अभी जारी है। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया […]



