यूपी: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस–इको वैन की टक्कर में 6 की मौत

  हाथरस। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी हरिया के पास Yamuna Expressway पर मंगलवार तड़के करीब 4 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक निजी डबल डेकर बस ने आगे चल रही इको वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इको वैन में सवार 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए गए, जबकि घायलों को उपचार के लिए खंदौली थाना क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कैसे हुआ […]