युद्ध के बीच भारत पहुंचा LPG टैंकर ‘नंदा देवी’, 46,500 MT गैस की बड़ी खेप सुरक्षित आई

दिल्ली। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। एलपीजी से लदा टैंकर MT Nanda Devi सुरक्षित रूप से भारत पहुंच गया है। इस जहाज में 46,500 मीट्रिक टन से अधिक लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लाई गई है। यह जहाज खतरनाक हालात के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर गुजरात के वाडिनार तट तक पहुंचा। मौजूदा हालात में यह भारत पहुंचने वाला दूसरा बड़ा एलपीजी टैंकर है। दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के चेयरमैन सुशील कुमार सिंह ने जहाज का दौरा कर कैप्टन और क्रू से मुलाकात की और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि जहाज सुबह करीब 2:30 बजे पहुंचा और […]