रमन सिंह ने अमित शाह को लिखा धन्यवाद पत्र, नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई की सराहना
रायपुर। रमन सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया है। अपने पत्र में रमन सिंह ने लिखा कि गृहमंत्री के नेतृत्व में देश में नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए गए हैं, जिससे आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। उन्होंने इस अभियान को देशहित में महत्वपूर्ण बताते हुए इसकी सराहना की। रमन सिंह ने यह भी कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, विशेष रूप से छत्तीसगढ़, में शांति और विकास की दिशा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में ये क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से और मजबूती […]



