रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 2 फरवरी को होंगे एक-दूजे के, मीडिया रिपोर्ट्स ने फैंस को दिया सरप्राइज
एंटरटेनमेंट न्यूज़। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर काफी समय से चर्चा है। हर कोई टॉलीवुड के मोस्ट लवेबल लवबर्ड्स की शादी देखने को बेचैन है। लेटेस्ट वायरल वीडियोज और रिपोर्ट के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि कपल 2 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लेंगे और इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। तान्या नाम की एक कंटेंट क्रिएटर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो डेकोरेशन दिखाते हुए ये कह रही है कि सिटी पैलेस में सजावट का काम चल रहा है। रश्मिका और विजय 2 फरवरी को शादी करने वाले हैं। वीडियो क्लिप में विशाल झूमर, भव्य मंच, फूलों की सजावट […]



