Breaking : राजधानी के इस एरिया में रैलियों और शोभायात्राओं पर अस्थायी रोक,आदेश जारी

  रायपुर। शहर के कुछ व्यस्ततम मार्गों पर रैलियों, जुलूसों और शोभायात्राओं पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। पुलिस उपायुक्त, मध्य क्षेत्र, पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की अनुशंसा के बाद यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार, जी. ई. रोड (शारदा चौक से जयस्तंभ चौक होते हुए शास्त्री चौक तक), मालवीय रोड (जयस्तंभ चौक से कोतवाली चौक तक), सदर बाजार रोड (कोतवाली चौक से सत्तीबाजार चौक तक) और एम. जी. रोड (गुरूनानक चौक से शारदा चौक तक) में किसी भी प्रकार की रैली, शोभायात्रा, जुलूस या धरना प्रदर्शन पर रोक रहेगी। यह प्रतिबंध सुबह 09:00 बजे से रात 09:00 बजे तक लागू रहेगा और आदेश जारी होने की तिथि […]