राजधानी के 14 स्थानों पर लगेंगे समाधान शिविर – ­ कंवर

० प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने हितग्राहियों को वितरित किया प्रमाण पत्र रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की जनहितैषी योजना ‘‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’’ के क्रियान्वयन हेतु रायपुर शहर के शंकर नगर जोन में आज शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्रबंध निदेशक डिस्ट्रीब्यूशन भीमसिंह कंवर ने किया। कार्यक्रम में श्री कंवर ने हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये तथा योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप मे देवेंद्र तिवारी भाजपा जिला अध्यक्ष कोरिया एवं मुख्य अभियंता रायपुर शहर एवं ग्रामीण संजीव सिंह उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से प्रदेश के उपभोक्ताओं को बकाया बिजली […]