राजधानी के VIP रोड पर सख्ती: बारात और सर्विस रोड पार्किंग पर पूर्ण प्रतिबंध

  रायपुर। राजधानी रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने VIP रोड की दोनों सर्विस रोड्स पर बारात निकालने और पार्किंग करने पर रोक लगा दी है। शादी सीजन में शाम से रात तक बारातों और बेतरतीब वाहनों की पार्किंग के कारण यहां गंभीर जाम की स्थिति बन रही थी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब किसी भी होटल या मैरिज पैलेस के बाहर मुख्य सड़क या सर्विस रोड पर बारात निकालने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग भी प्रतिबंधित रहेगी। हालांकि यह भी हकीकत है कि अब तक इस मार्ग पर ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन नहीं हो पाया […]