राजधानी समेत कई जिलों में बीती रात जमकर बरसे बादल, आज भी इन जिलों में जारी हुआ बारिश का अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल चुका है। मंगलवार की रात राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के आस-पास के इलाकों में जमकर बारिश हुई। अचानक हुई बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल गयी है। इसके साथ ही प्रदेश में अब धीरे-धीरे ठंड ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को होने वाली बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, दुर्ग, बलौदाबाजार, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सारंगढ़, […]



