CG Crime : राजनांदगांव में हथियार सप्लाई का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देशी कट्टा और पिस्टल लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 2 देशी कट्टा, 2 पिस्टल और 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया। कैसे हुई कार्रवाई? जानकारी के मुताबिक, शहर के पटरी पार क्षेत्र स्थित शंकरपुर वार्ड क्रमांक 9 के कब्रिस्तान के पास गुरुवार शाम करीब 7 बजे चीखली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग हथियार लहराकर दहशत फैला रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर […]



