राजपाल यादव तिहाड़ से बाहर, बोले- 55 साल तक देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ रहा

  नई दिल्ली। अभिनेता राजपाल यादव अब तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। वे चेक बाउंस मामले में पिछले दिनों आत्मसमर्पण कर चुके थे और अब दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की और अपने फैंस व सहयोगियों का धन्यवाद किया। राजपाल यादव ने कहा, “पूरे देश के लोग, बच्चे, बूढ़े, जवान—सभी मेरे साथ हैं। अगर मेरे खिलाफ कोई आरोप हैं, तो मैं हर जगह जवाब देने के लिए तैयार हूं। हाईकोर्ट का धन्यवाद, मुझे सुनने का मौका दिया गया।” उन्होंने यह भी कहा कि लीगल जानकारी के लिए लोग उनके वकील से संपर्क कर सकते हैं। जमानत […]