राजिम कुंभ कल्प 2026 समापन समारोह : राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता एवं पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० राजिम में सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला हेतु 50 लाख रुपये की घोषणा रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजिम में आयोजित राजिम कुंभ कल्प 2026 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ कल्प केवल एक धार्मिक मेला नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता और पहचान का प्रतीक पर्व है। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राजिम में सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला निर्माण हेतु 50 लाख रुपये की घोषणा की। साथ ही, राजिम बैराज कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने और पूर्व में प्रस्तावित विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री […]

नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री साय हुए शामिल,सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की

  रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर प्रवास के दौरान दुलदुला विकास खंड के ग्राम सिरीमकेला स्थित श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के पावन प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देवाधिदेव महादेव से समस्त छत्तीसगढ़वासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना की। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के एक दिन पूर्व आयोजित इस आध्यात्मिक आयोजन को उन्होंने श्रद्धा, आस्था और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम सिरीमकेला में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इससे स्थानीय नागरिकों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए सुदृढ़ आधार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कल हम सब महाशिवरात्रि का […]

राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर निकलेगी नागा साधुओं, विभिन्न अखाड़ों की भव्य शोभायात्रा, शाही स्नान पर त्रिवेणी संगम पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

  राजिम। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजिम कुंभ कल्प मेला का भव्य समापन होगा। इस अवसर पर विभिन्न अखाड़ों से पहुंचे संत, महंत, महामंडलेश्वर, नागा साधु एवं दंडी संत पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर प्रातः 7 बजे से शोभायात्रा निकालेंगे। यह शोभायात्रा नवापारा और राजिम शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए त्रिवेणी संगम पहुंचेगी। ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच नागा साधु अपने पारंपरिक शौर्य करतब प्रस्तुत करेंगे। रथ, घोड़े और पैदल चल रहे संतों की अलौकिक छटा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। महाशिवरात्रि स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ शनिवार दोपहर से ही देखने को मिली। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शनिवार को मीना […]

राजिम कुंभ कल्प के 13वें दिन मुख्य मंच पर बिखरी लोकसंस्कृति की छटा, “चोला माटी के हे राम” सुनकर दर्शक हुए भावुक

राजिम। राजिम कुंभ कल्प के 13वें दिन मुख्य मंच पर लोककला, पंडवानी और छत्तीसगढ़ी गीतों की ऐसी अविरल धारा बही कि दर्शक देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडवानी गायिका प्रभा यादव की वेदमती शैली की प्रस्तुति से हुई। उन्होंने द्रौपदी विवाह प्रसंग को “वृंदावन बिहारी लाल की जय” के उद्घोष और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की संगत के साथ किया। इसके बाद नवोदय विद्यालय पांडुका के छात्र-छात्राओं ने बारामासी गीत प्रस्तुत कर छत्तीसगढ़ी लोकजीवन की झलक दिखाई। “खन-खन बैला के घुंघरू बाजे रे” गीत पर आधारित नृत्य ने पशु-प्रेम और ग्रामीण संस्कृति को मंच पर साकार कर दिया। छत्तीसगढ़ की पूनम विराट तिवारी और उनकी पुत्री […]

राजिम कुंभ कल्प में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग दे रहा आधुनिक खेती की जानकारी

० पाम फल ने खींचा किसानों का ध्यान, कृषि स्टॉल पर उमड़ रही जिज्ञासुओं की भीड़ राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला में इस वर्ष कृषि एवं उद्यानिकी विभाग का स्टॉल किसानों और मेलार्थियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। तिलहन, दलहन और सब्जी फसलों की प्रदर्शनी के साथ पाम (ऑयल पाम) की खेती संबंधी जानकारी ने लोगों को खासा उत्सुक किया है। पाम के फल को पहली बार करीब से देखकर कई लोग अचंभित नजर आए और इसके व्यावसायिक लाभ की जानकारी लेते दिखे। ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी युगल किशोर साहू ने बताया कि पाम की खेती को बढ़ावा देने के लिए शासन द्वारा प्रति हेक्टेयर विभिन्न […]

राजिम कुंभ कल्प में नागा साधुओं की भव्य पेशवाई, भस्म रमाए संतों ने किया शस्त्र प्रदर्शन

  ० हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा धर्म नगरी राजिम, श्रद्धा और रोमांच का हुआ अद्भुत संगम राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला के दौरान धर्म नगरी राजिम में नागा साधुओं ने भव्य पेशवाई निकाली, जो सनातन परंपरा का साक्षी बना। नागा साधुओं द्वारा भस्म रमाएं, जटा लहराते और पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र धारण किए इस जुलुस ने पूरे नगर को हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान कर दिया। शनिवार को दोपहर 12 बजे के बाद नागा साधुओं की टोली लोमष ऋषि आश्रम से रवाना होकर राजिम स्थित भगवान दत्तात्रेय मंदिर पहुंची। बैंड-बाजा, डमरू, नगाड़ा और शंखनाद की गूंज के बीच नागा संतों ने अपनी उपस्थिति से वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा […]