राजिम में महाशिवरात्रि पर त्रिवेणी संगम में आधी रात से शुरू हुआ पुण्य स्नान, दीपदान और जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने लिया पुण्य लाभ

० कुलेश्वरनाथ महादेव के दर्शन को लगी एक किलोमीटर लंबी कतार राजिम । धार्मिक नगरी राजिम में आयोजित कुंभ कल्प के दौरान महाशिवरात्रि पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस पावन अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की। ब्रह्म मुहूर्त की प्रतीक्षा किए बिना श्रद्धालु आधी रात से ही संगम तट पर पहुंचने लगे। संगम घाट, स्वर्ण तीर्थ घाट, नेहरू घाट और स्नान कुंड में तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। स्नान उपरांत श्रद्धालुओं ने दीपदान किया और सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने संगम की रेत से शिवलिंग बनाकर विधि-विधान से […]