राज्यपाल डेका ने भोरमदेव मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना

  रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका ने आज कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं जनआस्था के प्रमुख केंद्र बाबा भोरमदेव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की। प्राचीन स्थापत्य एवं अद्भुत कलात्मक सौंदर्य के लिए विख्यात भोरमदेव मंदिर में राज्यपाल ने रुद्राभिषेक एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोरमदेव की आराधना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि और उत्तरोत्तर प्रगति की मंगल कामना की। राज्यपाल श्री डेका ने इस अवसर पर भोरमदेव मंदिर परिसर की गरिमामयी आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। उन्होंने कहा कि यह मंदिर न केवल जिले और प्रदेश की आस्था का केंद्र है, बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से भी इसकी विशेष पहचान है। भोरमदेव मंदिर आगमन पर राज्यपाल का आत्मीय […]

राज्यपाल डेका ने भारत रत्न डॉक्टर भूपेन हजारिका की शताब्दी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

  रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन में प्रख्यात गायक, संगीतज्ञ एवं कवि, भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की शताब्दी जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राजभवन में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने श्री हजारिका के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राजभवन के अन्य अधिकारीयों एवं कर्मचारीयों ने भी इस महान कलाकार को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उल्लेखनीय है कि डॉ. भूपेन हजारिका का जन्म 8 सितंबर 1926 को असम के सादिया में हुआ था। वे न केवल असमिया बल्कि हिंदी और कई भारतीय भाषाओं में गीत गाने वाले महान गायक और संगीतकार थे। उनकी रचनाओं में […]

राज्यपाल डेका ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

  रायपुर।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्री बाजपेयी विराट व्यक्तित्व, महान वक्ता, जननायक होने के साथ-साथ सभी दलों के बीच सम्मानीय थे। राज्यपाल डेका ने कहा कि देश में सुशासन की स्थापना की दिशा मे श्री बाजपेयी जी का योगदान अभूतपूर्व है। उनकी याद में हर वर्ष 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। भारत को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए श्री बाजपेयी के योगदान का उल्लेख करतेे हुए कहा कि विदेश एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचो पर भारत का मजबूती से पक्ष रखकर उन्होंने देश का मान […]

राज्यपाल डेका ने शिक्षा, ईलाज, स्वरोजगार, और टी.बी. मरीजों के लिए स्वीकृत की 5 लाख 55 हजार रूपए आर्थिक सहायता राशि

रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका ने अपने स्वेच्छानुदान मद से 33 व्यक्तियों को 5 लाख 55 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। राज्यपाल रमेन डेका ने कोण्डागांव जिले के 10 टी.बी. मरीजों के लिए एक सराहनीय कदम उठाते हुए उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने हेतु 30 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। यह सहायता राशि उन्होंने अपने स्वेच्छानुदान मद से दी है, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद मिलेगी। प्रत्येक मरीज को प्रति माह 500 रुपए के मान से 6 माह तक सहायता दी जाएगी। इसी तरह स्वेच्छानुदान मद से रानी मां गाइदिनलेयू कन्या छात्रावास बोरो हाफलॉग में रहकर पढ़ाई कर रही 30 बालिकाओं […]

राज्यपाल डेका से छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने की मुलाकात

  रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने आयोग की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी तथा राज्यपाल को अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजना से संबंधित पुस्तक भेंट की।

राज्यपाल डेका ने ग्राम सरगोड़ के एसएस फॉर्म का किया औचक निरीक्षण,उन्नत तकनीक से किये जा रहे मछली पालन एवं मुर्गी पालन का लिया जायजा

गरियाबंद। राज्यपाल रमेन डेका आज एक दिवसीय गरियाबंद जिला प्रवास के तहत विकासखंड फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम सरगोड़ पहुंचे। उन्होंने गांव में संचालित एसएस फॉर्म का औचक निरीक्षण किया। राज्यपाल श्री डेका ने फॉर्म में उन्नत तकनीक एवं नई पद्धति से किये जा रहे मछली पालन, मुर्गी पालन एवं हैचरी का अवलोकन किया। उन्होंने फॉर्म में विकसित किये गए तालाब एवं बड़ी-बड़ी टंकियों में किये जा रहे मछली उत्पादन का विस्तृत जायजा लिया। राज्यपाल को फॉर्म के संचालक ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि तीन टन क्षमता के आठ टंकियों में मछली पालन किया जा रहा है। नई तकनीक में मछलियों को टंकियों में ही चारे एवं शुद्ध फिल्टर […]

  • 1
  • 2