रामकृष्णा हॉस्पिटल में 3 मजदूरों की मौत, प्रबंधन ने जारी किया आधिकारिक बयान

रायपुर। आज शाम हमारे संस्थान में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जिसमें हमारे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) में आवश्यक रखरखाव कार्य कर रहे तीन श्रमिक शामिल थे। इस घटना से हम अत्यंत दुखी हैं। ये श्रमिक एक बाहरी कॉन्ट्रैक्ट एजेंसी के माध्यम से तैनात थे और नियमित कार्य के तहत STP क्षेत्र में प्रवेश किए थे, जहां कार्य के दौरान वे एक गंभीर आपात स्थिति का सामना कर बैठे। अत्यंत शोक के साथ हम यह पुष्टि करते हैं कि इनमें से दो श्रमिकों का निधन हो गया है। तीसरे श्रमिक को हमारी आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया और वर्तमान में उनका उपचार हमारे इमरजेंसी रूम में चल रहा […]