रामकृष्ण केयर अस्पताल में सेप्टिक टैंक हादसा, 3 श्रमिकों की मौत, ठेकेदार पर FIR दर्ज

रायपुर। राजधानी के रामकृष्ण केयर अस्पताल में हुए दर्दनाक सीवेज टैंक हादसे में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पचपेड़ी नाका स्थित अस्पताल के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन श्रमिकों की मौत के मामले में टिकरापारा थाना पुलिस ने शासन की ओर से खुद प्रार्थी बनकर ठेकेदार के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। ठेकेदार का नाम पुलिस द्वारा किशन सोनी बताया जा रहा है। आरोपी ठेकेदार के खिलाफ आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। मंगलवार 17 मार्च को भाठागांव स्थित BSUP कॉलोनी के तीन श्रमिक प्रशांत कुमार (32), अनमोल मचकन (25) और गोविंद सेंद्रे (35) अस्पताल के जहरीले सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे थे। […]