रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा: पिकअप खाई में गिरी, 4 की मौत

  रायगढ़। जिले में सगाई समारोह से लौट रहे ग्रामीणों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक ग्रामीण घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, छाल क्षेत्र के ग्राम बंगुरसूता के निवासी बुधवार को कंवर समाज के सगाई कार्यक्रम में शामिल होने गोसाईपोढ़ी गांव गए थे। देर शाम करीब 8 बजे जब सभी लोग कापू-धरमजयगढ़ मार्ग स्थित विजयघाट के पास पहुंचे, तभी चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप खाई में पलट गई। दुर्घटना में काला राम राठिया (60) और छतर सिंह राठिया (60) की मौके पर ही मौत […]