रायगढ़ में मूसलाधार बारिश का असर,बांध का गेट टूटा, हाईवे बना दरिया

  रायगढ़। रायगढ़ जिले में भारी बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं। भूपदेवपुर इलाके में स्थित बिलासपुर जलाशय का एक पुराना और जर्जर गेट अचानक टूट गया, जिससे बड़ी मात्रा में पानी बाहर निकलने लगा। गेट टूटने के कारण पास से गुजरने वाला NH-49 पूरी तरह जलमग्न हो गया है। सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है और हाईवे किसी नदी जैसा दिखाई दे रहा है। तेज बहाव के चलते पानी आसपास के खेतों में भी घुस गया है, जिससे फसलों को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम […]