रायपुर में ‘बिस्मिल की महफिल’ के बाद बवाल: सड़क पर मारपीट, कई युवक हिरासत में
रायपुर। रायपुर में ‘बिस्मिल की महफिल’ इवेंट समाप्त होने के बाद देर रात जमकर हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि कारों की टक्कर के बाद विवाद बढ़ा और सड़क पर मारपीट शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही डीसीपी और अतिरिक्त पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और सड़क पर हंगामा कर रहे कई युवकों को हिरासत में लिया। कार्रवाई शुरू होते ही कुछ युवक मौके से फरार हो गए। थाने में भी हंगामा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। हिरासत में लिए गए युवकों को थाने लाने […]



