Big News : रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की सख्त लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

रायपुर। IndiGo की भोपाल से रायपुर आने वाली उड़ान ने शनिवार शाम लगभग 4:40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर अपेक्षाकृत सख्त (हार्ड) लैंडिंग की। पहली बार लैंडिंग का प्रयास सफल नहीं हो सका, जिसके बाद विमान ने हवा में चक्कर लगाया और दोबारा प्रयास किया। दूसरी कोशिश में विमान रनवे पर उतरा, लेकिन इस दौरान यात्रियों को तेज झटका महसूस हुआ। हालांकि घटना के बावजूद सभी यात्री और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। विमान को सावधानी के तौर पर रायपुर में ही रोक दिया गया है। भोपाल वापसी की निर्धारित उड़ान रद्द कर दी गई है और एयरपोर्ट पहुंच चुके यात्रियों को इसकी सूचना दे दी गई है। सूत्रों […]