रायपुर के ILS अस्पताल में बड़ा हादसा: चौथी मंजिल की छत गिरी, कई मरीज घायल

रायपुर। रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित आईएलएस अस्पताल में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया, जब अचानक चौथे फ्लोर की छत का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। इस घटना में कई मरीज घायल हो गए, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा अचानक हुआ, जिससे मरीजों और स्टाफ को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के तुरंत बाद अस्पताल में चीख-पुकार मच गई और सभी लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायल मरीजों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया, वहीं अस्पताल स्टाफ ने भी […]