रायपुर प्रेस क्लब की महिला पत्रकारों का कोरबा भ्रमण : सतरेंगा की खूबसूरती ने मोहा मन, संवाद और अनुभवों से समृद्ध हुआ दौरा
रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब की सराहनीय पहल के तहत 28 मार्च को राजधानी की महिला पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल दो दिवसीय कोरबा जिले के भ्रमण पर रवाना हुआ। इस यात्रा का उद्देश्य महिला पत्रकारों को व्यस्त दिनचर्या से राहत देते हुए प्रकृति के बीच सुकूनभरा और प्रेरणादायक समय प्रदान करना था। इस दौरे का नेतृत्व संयुक्त सचिव निवेदिता साहू ने किया। कोरबा पहुंचने पर जश्न रिसोर्ट में टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सर्वमंगला देवी मंदिर में दर्शन भ्रमण के पहले दिन टीम ने सर्वमंगला मंदिर में पूजा-अर्चना की। हसदेव नदी के तट पर स्थित यह मंदिर ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि […]



