रायपुर में ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़: ‘ओसियन ग्रो गांजा’ के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
रायपुर। रायपुर में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने कटोरा तालाब इलाके में दबिश देकर पहली बार ‘ओसियन ग्रो गांजा’ के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। कुरियर के जरिए चल रहा था नेटवर्क यह पूरा मामला कटोरा तालाब और सिविल लाइन थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक यहां गांजा बेच रहा है। कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रितिक पसरिचा (26), निवासी दिल्ली बताया, जो फिलहाल रायपुर के मोवा इलाके में रह रहा था। लाखों का माल […]



