रायपुर में पासपोर्ट सेवा केंद्र बदला: अब तैलीबांधा में मिलेगी सुविधा, 6 अप्रैल से नया पता लागू

  रायपुर। रायपुर में पासपोर्ट सेवाओं को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। राजधानी में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र का स्थान अब बदला जा रहा है, जिससे आवेदकों को नई लोकेशन पर सेवाएं मिलेंगी। अब तक पासपोर्ट सेवा केंद्र श्याम प्लाजा (पंडरी) में संचालित हो रहा था, लेकिन इसे तैलीबांधा स्थित वन हाई स्ट्रीट कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, 6 अप्रैल से नया केंद्र पूरी तरह कार्यरत हो जाएगा। नई व्यवस्था के तहत पासपोर्ट से जुड़े सभी कार्य—जैसे अपॉइंटमेंट, दस्तावेज़ सत्यापन और आवेदन प्रक्रिया—अब तैलीबांधा स्थित केंद्र पर ही होंगे। इसलिए आवेदकों को अपने निर्धारित समय पर नए पते पर ही पहुंचना होगा। हालांकि, क्षेत्रीय […]