Breaking : रायपुर में बड़ा हादसा: रामकृष्ण हॉस्पिटल में सफाई के दौरान गई तीन मजदूरों की जान, रेस्क्यू जारी
रायपुर। रायपुर के रामकृष्ण केयर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन युवकों—गोविंद सेंद्रे, अनमोल मछकन और प्रशांत कुमार—की दम घुटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टैंक करीब 25–30 फीट गहरा था और अंदर ऑक्सीजन की कमी व जहरीली गैसों के कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जो टैंक की गहराई और खतरनाक गैसों की वजह से काफी कठिन बना हुआ है। यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले तेलीबांधा थाना क्षेत्र में भी इसी तरह सेप्टिक टैंक हादसे में युवकों की जान जा चुकी है। […]



