रायपुर में बदला मौसम: कुछ इलाकों में आंधी के साथ तेज बारिश, गर्मी से मिली राहत

  रायपुर। राजधानी रायपुर में अचानक मौसम ने करवट ले ली है। तेज आंधी और जोरदार बारिश ने शहर का मिजाज बदल दिया। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में राजनांदगांव में सबसे अधिक 40°C तापमान दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.9°C रहा। अगले दो दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद 2–3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश के साथ कुछ […]