रायपुर में बदला मौसम का मिजाज, बादल छाए, हल्की बारिश के आसार

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजधानी रायपुर सहित कई क्षेत्रों में बादल छाने लगे हैं और मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि प्रदेश के एक-दो स्थानों पर आज हल्की बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। कुछ इलाकों में अंधड़, वज्रपात और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह बदलाव आने वाले कुछ दिनों तक जारी रहेगा और 4 अप्रैल तक ऐसे ही हालात बने रहने की उम्मीद है। बारिश और बादलों की वजह से दिन के तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी। सोमवार को रायपुर में अधिकतम […]