रायपुर में बदलेगा ED दफ्तर का पता, पुराने महापौर बंगले में बनेगा नया कार्यालय
रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर का पता जल्द बदलने वाला है। शहर के सुभाष स्टेडियम के पास स्थित पुराने महापौर बंगले को अब ED के नए कार्यालय के रूप में उपयोग किया जाएगा। दरअसल, ED ने अपने रीजनल ऑफिस के लिए लगभग 4000 वर्गफीट जगह की मांग की थी। इसके बाद नगर निगम की MIC (मेयर-इन-काउंसिल) बैठक में लंबे समय से खाली पड़े इस बंगले को ED को आवंटित करने का निर्णय लिया गया। अब इस भवन में फिर से गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद है। इसी बैठक में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के लिए भी बड़ा फैसला लिया गया। कोटा मुक्तिधाम के सामने बने सामुदायिक […]



