रायपुर में भारी वाहनों की एंट्री पर समयबद्ध प्रतिबंध, एक माह तक लागू आदेश
रायपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों की एंट्री पर समयबद्ध प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश जारी होने की तिथि से एक माह तक प्रभावी रहेगा। जारी निर्देशों के अनुसार, रिंग रोड-01 और रिंग रोड-02 से शहर में प्रवेश करने वाले 18 प्रमुख मार्गों पर सुबह 5:00 बजे से रात 12:00 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस प्रशासन के मुताबिक, यह निर्णय लोक सुरक्षा बढ़ाने और ट्रैफिक जाम की समस्या कम करने के उद्देश्य से लिया गया है, जिससे आम नागरिकों को राहत मिल सके। इन मार्गों […]



