रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर रोक: इन त्योहारों पर तीन दिन बंद रहेंगी दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट को भी सख्त चेतावनी

  रायपुर। रायपुर में धार्मिक पर्वों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने मांस-मटन की बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के तहत शहर में तीन अलग-अलग दिनों पर मांस और मटन की दुकानों को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। नगर निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 20 मार्च को चेट्रीचंड, 27 मार्च को रामनवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर पूरे नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इन दिनों में सभी मांस दुकानें और बूचड़खाने (पशुवध गृह) बंद रहेंगे। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंध केवल दुकानों तक सीमित नहीं है, […]