रायपुर में विधानसभा घेराव: कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प,हुई धक्का-मुक्की
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव किया, जो कई स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया था। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार धक्का-मुक्की देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों को विधानसभा की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने भारत माता चौक, शंकर नगर में बैरिकेडिंग कर दी। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने की कोशिश की, दोनों पक्षों के बीच टकराव हो गया। मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस आंदोलन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए, जिनमें सचिन पायलट, दीपक बैज, […]



