रायपुर में सर्वधर्म मिलन समारोह का आयोजन,भाईचारे, सौहार्द और राष्ट्रीय एकता का दिया गया संदेश

रायपुर। भारतीय पत्रकार संघ एवं स्टार वैदिक वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 7 अप्रैल 2026, मंगलवार को सिविल लाइन स्थित वृन्दावन हॉल में भव्य सर्वधर्म मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में धार्मिक सौहार्द, आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन संजय शर्मा ने किया, जिन्होंने पूरे आयोजन को गरिमामय और सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा जी उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स की महिला विंग अध्यक्ष ईला गुप्ता , छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश शर्मा , बृजेश […]