रायपुर में DJ पर सख्ती: रात 10 बजे के बाद DJ-धुमाल बैन, साउंड भी रखना होगा 50%
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में तेज आवाज में बजने वाले डीजे और साउंड सिस्टम पर अब पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है।पुलिस के नए निर्देशों के अनुसार अब शहर में रात 10 बजे के बाद DJ और धुमाल बजाने की अनुमति नहीं होगी। इस नियम का पालन सभी कार्यक्रमों और आयोजनों में करना अनिवार्य होगा। इसको लेकर पुलिस ने शहर के डीजे, धुमाल और बैंड संचालकों के साथ एक बैठक आयोजित की, जिसमें उन्हें नए नियमों और गाइडलाइंस के बारे में विस्तार से बताया गया। बैठक की अध्यक्षता Tarkeshwar Patel ने की। उन्होंने साफ कहा कि कार्यक्रमों के दौरान साउंड का स्तर 50 प्रतिशत तक ही रखना होगा, […]



