रायपुर संभागायुक्त एम डी कावरे ने बिरकोनी में पैरा आर्ट प्रशिक्षण का किया समापन
0 महिला समूहों को मार्केटिंग और आत्मनिर्भरता के दिए गए मंत्र सरायपाली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत ग्राम बिरकोनी में आयोजित महिला समूहों के पैरा आर्ट प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हुआ। इस अवसर पर रायपुर संभाग के संभागायुक्त महादेव कावरे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने महिला समूहों द्वारा धान के पैरा से बनाई गई कलाकृतियों का अवलोकन किया और उनकी सराहना की। इस अवसर पर जिला पंचायत महासमुंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार और बिरकोनी के सरपंच उपस्थित थे। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 32 महिलाओं ने भाग लिया। सहेली हस्तशिल्प नवागढ़ की टीम द्वारा महिलाओं को धान के पैरा से विभिन्न […]



