रायपुर सेंट्रल जेल से फरार हुआ कैदी, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, आसपास के इलाकों में की गई नाकेबंदी

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहाँ के सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी फरार हो गया। घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, महिला जेल के पास पांच कैदी वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान एक कैदी मौके से फरार हो गया। फरार कैदी की पहचान चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू के रूप में हुई है। वह गंज थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना सामने आते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई और फरार कैदी की तलाश शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, फरार […]

रायपुर सेंट्रल जेल में बंद कांग्रेस नेता पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वार, देर रात में अस्पताल में किया गया भर्ती

रायपुर। रायपुर उत्तर युवक कांग्रेस का पूर्व अध्यक्ष आशीष शिंदे रायपुर सेंट्रल जेल के भीतर ब्लेड और कटनी के हमले में बुरी तरह घायल हो गया है। आशीष को गंभीर स्थिति में गुरुवार रात अंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसके चेहरे और गले पर ताबड़तोड़ ब्लेड मारे गए हैं। हमले में आशीष के ही मोहल्ले के दो युवकों का नाम आया है। जेल प्रहरियों ने हमलावर बंदियों को काबू में कर लिया है। दोनों हमलावर काफ़ी समय से जेल में हैं। आशीष की इन दोनों से पुरानी रंजिश की बात आ रही हैं। आशीष करोड़ो की ठगी के आरोप में जेल में बंद वकील-तांत्रिक केके श्रीवास्तव का करीबी […]