राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गिरिराज जी के दर्शन किए, सप्तकोसी परिक्रमा का किया शुभारंभ

  मथुरा । भारत की राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने आज मथुरा स्थित पवित्र Govardhan Hill पहुंचकर गिरिराज जी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के उपरांत राष्ट्रपति ने श्रद्धा के साथ प्रसिद्ध सप्तकोसीय गोवर्धन परिक्रमा की शुरुआत की। यह परिक्रमा हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व रखती है और हर वर्ष हजारों श्रद्धालु इसमें भाग लेते हैं। राष्ट्रपति के आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उन्हें देखने और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए पहुंचे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए […]

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या में किया श्रीराम यंत्र का पूजन, दुनिया का इकलौता यंत्र तमिलनाडु में तैयार

  अयोध्या। नवरात्रि के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या के राम मंदिर पहुंचीं। उन्होंने रामलला के दर्शन किए और राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री मौजूद थे। करीब साढ़े 10 बजे पहुंचने के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का दौरा किया। राम यंत्र की खासियत यह केवल धातु की आकृति नहीं, बल्कि ब्रह्मांडीय ऊर्जा का गणितीय और आध्यात्मिक स्वरूप है। शास्त्रों के अनुसार, जैसे ‘श्री यंत्र’ देवी लक्ष्मी का प्रतीक है, वैसे ही ‘श्रीराम यंत्र’ भगवान श्रीराम की विजय और मर्यादा का प्रतीक है। इसे विशेष धातुओं के मिश्रण और वैदिक गणनाओं के […]

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र

० संवैधानिक मर्यादाओं का सम्मान जरूरी: आदिवासी समाज और मातृशक्ति का अपमान देश कभी स्वीकार नहीं करेगा : मुख्यमंत्री रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी को कड़ा पत्र लिखकर भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के साथ हाल ही में हुए व्यवहार पर गहरी आपत्ति जताई है। मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि जनजातीय समाज से आने वाली देश की प्रथम महिला राष्ट्रपति के साथ किया गया यह व्यवहार केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि देश की सर्वोच्च संवैधानिक संस्था, आदिवासी समाज और मातृशक्ति का अपमान है। मुख्यमंत्री साय ने अपने पत्र में कहा है कि भारत की लोकतांत्रिक परंपराएं और शिष्टाचार पूरी दुनिया […]

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर पंडुम 2026 का किया शुभारंभ, लोककलाओं का दिखा संगम

जगदलपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर पंडुम 2026 का शुभारंभ किया। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हैं। पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान बस्तर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोककलाओं को नजदीक से देखेंगी। आयोजन स्थल पर विशाल और भव्य मंच तैयार किया गया है। मंच और परिसर को आदिवासी कला, पारंपरिक प्रतीकों, रंगों से संवारा गया है। जिससे बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को जीवंत रूप में पेश किया जा सके। बस्तर पंडुम के तहत कई जनजातियों के पारंपरिक नृत्य, लोकगीत, वाद्ययंत्र, वेशभूषा और रीति-रिवाजों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। राष्ट्रपति के स्वागत, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और […]

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात फरवरी को आएंगी छत्तीसगढ़ , बस्तर पंडुम में करेंगी शिरकत

रायपुर। राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस साल पहली बार एक दिन के प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रही हैं। राष्ट्रपति 7 फरवरी को जगदलपुर आ रही हैं, जहाँ वे बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगी। अब तक ये सूचना है कि राष्ट्रपति रायपुर से होकर जगदलपुर जाएंगी। उनके प्रवास को लेकर मंत्रालय में प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को इस सिलसिले में मुख्य सचिव विकास शील ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक भी ली है। द्रौपदी मुर्मु इस साल पहली बार एक दिन के प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रही हैं। राष्ट्रपति 7 फरवरी को जगदलपुर आ रही हैं, जहाँ वे बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय […]

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘जशक्राफ्ट’ एवं जशपुर की जनजातीय मातृशक्ति के कौशल की सराहना की

० मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय झारखंड के मांझाटोली में अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम -कार्तिक जतरा में हुए शामिल ० जनजातीय गौरव और विकास की राह पर आगे बढ़ता छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने गुमला (झारखंड) में आयोजित अंतर्राज्यीय जन-सांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा’ कार्यक्रम में जशपुर जिले की स्व-सहायता समूहों से जुड़ी जनजातीय महिलाओं के कार्यों, कौशल और आत्मनिर्भरता की प्रशंसा की। उन्होंने विशेष रूप से ‘जशक्राफ्ट’ से जुड़ी बहनों के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके द्वारा तैयार किए जा रहे आभूषण एवं पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद महिला सशक्तिकरण के सशक्त उदाहरण हैं। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने जशपुर वनमंडल अंतर्गत वन प्रबंधन […]

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों हीराबाई झरेका बघेल राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित

० पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर।राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली धातुकला शिल्पकार श्रीमती हीराबाई झरेका बघेल को उनकी उत्कृष्ट कलात्मक उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ की समृद्ध धातुकला परंपरा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित स्थान दिलाने के लिए उनकी सराहनीय सेवा का प्रतीक है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय हस्तशिल्प समारोह में देश भर के हस्तशिल्पियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने की, इस मौके पर राज्य मंत्री श्री पबित्रा मार्गेरिटा कार्यक्रम में विशेष […]

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अंबिकापुर के हैलीपैड में राज्यपाल और सीएम साय ने किया स्वागत

रायपुर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अंबिकापुर आगमन पर गांधी स्टेडियम हेलीपेड में राज्यपाल रमेन डेका ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी उपस्थित थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज आएंगी छत्तीसगढ़,राज्यपाल और सीएम अंबिकापुर में करेंगे आगवानी

अंबिकापुर। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राज्य के विशेष दौरे पर अंबिकापुर पहुंच रही हैं। यह दौरा जनजातीय समुदायों की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जहाँ हजारों लोगों की उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है। रायपुर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल रमेन डेका आज अंबिकापुर के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अंबिकापुर मां महामाया की नगरी है और आज वहीं जनजातीय गौरव दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया […]

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फ्लाइट सूट पहनकर भरी ऐतिहासिक राफेल उड़ान,अंबाला से जेट में हुईं सवार

  हरियाणा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार सुबह अंबाला वायुसेना स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान में ऐतिहासिक उड़ान भरी। फ्लाइट सूट में सजीं राष्ट्रपति ने कॉकपिट में बैठकर टेकऑफ से पहले हाथ हिलाकर जवानों का अभिवादन किया। राष्ट्रपति सुबह 9:15 बजे विशेष विमान से अंबाला पहुंचीं। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। स्टेशन पर भव्य गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद राष्ट्रपति ने परेड का निरीक्षण किया और जवानों से मुलाकात की। उन्होंने वायुसेना स्टेशन की विभिन्न यूनिट्स का भी दौरा किया। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए एयरबेस के आसपास ड्रोन उड़ान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया। केवल अधिकृत […]