राष्ट्रीय विद्यालय की 107 वी वर्षगांठ मनायी गई
रायपुर। रायपुर के कचहरी चौक स्थित राष्ट्रीय विद्यालय ने अपने गौरवशाली इतिहास के 107 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा थे। सत्यनारायण शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय विद्यालय स्कूल के 100 वर्ष से अधिक का इतिहास अपने आप में अद्भुत और प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय की स्थापना उस दौर में हुई थी जब देश स्वतंत्रता आंदोलन से गुजर रहा था और आज़ादी के दीवानों के बच्चों को शिक्षा देने के उद्देश्य से यह संस्था खड़ी की गई। इसमें सेठ स्व.नेमीचंद श्रीमाल एवं स्व. गोविंदलाल […]



