राहत की खबर : हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए फ़ोन नंबर अपडेशन अब वैकल्पिक, चालान से पहले मिली राहत

  रायपुर। प्रदेश में 2019 से पहले की गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगाने में सबसे बड़ी दिक्कत फ़ोन नंबर अपडेशन की अनिवार्यता के कारण आ रही थी। इस वजह से अब तक केवल लगभग 12 लाख वाहनों में ही एचएसआरपी लग पाई है। परिवहन विभाग ने अब फ़ोन नंबर अपडेशन की अनिवार्यता खत्म कर दी है और इसे वैकल्पिक कर दिया है। अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अब वाहन मालिक अपनी सुविधा के अनुसार फ़ोन नंबर अपडेट कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की रफ्तार काफी धीमी रही है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराज़गी जताई […]