Bad News : रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, संघर्ष की कहानी छोड़ गए पीछे

  स्पोर्ट्स न्यूज़। भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज Rinku Singh के पिता खानचंद सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और ग्रेटर नोएडा के Yatharth Hospital में भर्ती थे, जहां उन्होंने देर रात अंतिम सांस ली। रिंकू सिंह की सफलता के पीछे उनके पिता का अथक संघर्ष और त्याग रहा। अलीगढ़ की गोविला गैस एजेंसी में हॉकर का काम करने वाले खानचंद सिंह घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाते थे। सीमित आय में ही उन्होंने अपने बेटे के क्रिकेट सपने को संजोया और उसे आगे बढ़ाया। पांच छक्कों ने बदल दी किस्मत साल 2023 में Indian Premier League के एक मुकाबले […]